Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी पूरे देश में बीजेपी की मुखालेफत में पोस्टर कैंपेन चला रही है. AAP 11 भाषाओं में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगा रही है. आम आदमी पार्टी का पोस्टर अभियान दो चरणों में होगा.
Trending Photos
)
Aap Poster Campaign: आम आदमी पार्टी देशभर में पोस्टर कैंपेन चला रही है जिसके तहत वो बीजेपी पर हमला बोलने की तैयारी कर चुकी है. आम आदमी पार्टी 11 भाषाओं में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगा रही है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद अब देशभर में पीएम हटाओ, देश बचाओ पोस्टर मुहिम छेड़ दी है. पार्टी ने गुरुवार को 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर जारी किये, दरअसल कुछ दिन पहले आप ने दिल्ली की दीवारों और बिजली के खंभों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित विरोध में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर लगाए थे,जिस पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पोस्टर लगाने में शामिल थे.
अब एक बार फिर आम आदमी पार्टी देश भर में पोस्टर लगाएगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के अनुसार, पार्टी की सभी राज्य इकाइयों से अपने-अपने स्टेट में पोस्टर चिपकाने के लिए कहा गया है. ये पोस्टर 11 भाषाओं में छपे हैं. इसके साथ ही गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि, इस कैंपेन का दूसरा चरण 10 अप्रैल को चलाया जाएगा. 10 अप्रैल को पूरे देश की सभी यूनिवर्सिटीज़ में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाएंगे. ये पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती और उर्दू समेत 11 भाषाओं में तैयार कराए गए हैं.
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने भी इसके जवाब में दिल्ली में केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ पोस्टर लगाए. वहीं पोस्टर मामले में हुई गिरफ्तारियों पर अपने ख्याल का इजहार करते हुए, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों ने भी उन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ पोस्टर लगाए थे. उन्होंने कहा, आजादी से पहले भी जब स्वतंत्रता सेनानी पोस्टर लगाते थे, तो अंग्रेजों द्वारा उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी या कार्रवाई नहीं की जाती थी.
Watch Live TV