)
Manish Sisodia: दिल्ली के शराब घोटाले मामले में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी ने अब केंद्र पर निशाना साधा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप विधायक सौरभ भरद्वाज ने कहा है कि मनीष सिसोदिया को साज़िश के तहत तिहाड़ जेल नंबर-1 में रखा गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह अंडर ट्रायल मामले में जेल नंबर एक में नहीं रखा जाता है. जेल नंबर एक में देश के सबसे ज्यादा खतरनाक और हिंसक कैदी बंद हैं. उनकी हिंसा की खबरें आए दिन आती रहती हैं. ये क्रिमनल मांसिक तौर पर बीमार हैं और एक इशारे पर किसी की भी हत्या कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार सौरभ ने कहा कि बीजेपी हमें दिल्ली में नहीं हरा पाई क्या अब देश के प्रधानमंत्री ऐसे बदला लेंगे.
उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पीएम मोदी क्यों चुप्पी साधे हुए हैं. अभी ये साजिश बड़े नेताओं की हत्या तक पहुंच कई है. ये एक खतरनाक चीज है और हम इसकी निंदा करते हैं. सौरभ का कहना है कोर्ट के आदेश से मनीष सिसोदिया को विपश्यना सेल में रखा जाना चाहिए था. लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें खतरनाक कैदियों के बीच क्यों रखा जा रहा है. क्या अब केंद्र सरकार राजनैतिक हत्याएं भी कराएगी.
जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के सभी आरोपों को गलत ठहराया है. जेल प्रशासन के मुताबिक मनीष सिसोदिया को सुरक्षा कारणों की वजह से अलग वॉर्ड दिया गया है. जेल प्रशासन ने कहा- "जेल नंबर-1 में कम कैदी होने के कारण मनीष सिसोदिया को उस जगह रखा गया है. सिसोदिया के साथ बंद कोई भी कैदी गैंगस्टर नहीं हैं और जेल में उनका व्यवहार अच्छा है."
आपको जानकारी के लिए बता दें आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. दिल्ली सरकार की शराब नीति के मामले में ये गिरफ्तारी हुई थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और तकरीबन 6 महीने की जांच के बीद मनीष सिसोदिया कि गिरफ्तारी हुई. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से में एक्साइज ड्यूटी 17 नवंबर 2021 को लागू की थी. सरकार का दावा था कि इस एक्साइज ड्यूटी से माफिया राज खत्म हो जाएगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी. लेकिन ये एक्साइज ड्यूटी विवादित रही है और इसमें मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुआ है.