Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1584499
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDelhi MCD की बैठक से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, AAP के इस नेता ने थामा BJP का हाथ

Delhi MCD की बैठक से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, AAP के इस नेता ने थामा BJP का हाथ

Pawan Sherawat Join BJP: आप पार्षद केजरीवाल की पार्टी पर ये आरोप लगाते हुए BJP में शामिल हो गए कि वह भ्रष्टाचार में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में घुटन हो रही थी.

Delhi MCD की बैठक से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, AAP के इस नेता ने थामा BJP का हाथ

Pawan Sherawat Join BJP: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. बवाना वार्ड से आप पार्षद पवन सहरावत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं. उन्होंने केजरीवाल की पार्टी AAP पर भष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के कारण उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही थी. 

सहरावत ने यह भी आरोप लगाया कि वह आप पार्षदों को एमसीडी सदन की बैठक में ‘‘हंगामा करने का निर्देश’’ दिए जाने से व्यथित थे. बवाना से ‘आप’ पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: Jaipur: जासूसी मामले में 3 Pak नागरिक दोषी क़रार; ISI के इशारे पर करते थे काम

Add Zee News as a Preferred Source

 

इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे. मल्होत्रा ने कहा कि आप के पार्षदों के बीच ‘‘असंतोष’’ है और यही कारण है कि ‘क्रॉस वोटिंग’ को रोकने के मकसद से स्थायी समिति के सदस्यों के लिए मतदान करते समय उन्हें मोबाइल फोन ले जाने का निर्देश दिया गया था. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बुधवार और बृहस्पतिवार को 15 बार स्थगित हुई बैठक स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को फिर से शुरू होगी.

इससे पहले दिल्ली में मेयर पद पर खींचतान खत्म होने के बाद स्थायी समिति के सदस्यों के इलेक्शन को लेकर बीजेपी और आप के बीच झड़प हुई है. इसी वजह से सदन की कार्यवाही आज यानी शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. BJP ने इल्जाम लगाया था कि चुनाव में 47 मतों की सिक्रेसी नहीं लगाई गई थी. इसके बाद BJP पार्षद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को दोबारा कराने के लिए मांग करने लगे. इसके बाद झड़प हुई.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news