Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1616085
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAAP ने BJP पर लगाया बड़ा इल्ज़ाम; इस तरह से गिराना चाहते हैं सरकार

AAP ने BJP पर लगाया बड़ा इल्ज़ाम; इस तरह से गिराना चाहते हैं सरकार

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक बार फिर बीजेपी को घेरते हुए नज़र आए. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाकर केजरीवाल सरकार को गिराना चाहती है. साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को धमकी दी जा रही है.

AAP ने BJP पर लगाया बड़ा इल्ज़ाम; इस तरह से गिराना चाहते हैं सरकार

Raghav Chadha Press Conference: आम आदमी पार्टी के स्पोक्सपर्सन राघव चड्ढा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर हमलावर नज़र आए. उन्होंने कहा कि दिल्ली असेंबली में 'नो कॉन्फिडेंस मोशन' लाकर दिल्ली सरकार को गिराने की साज़िश रची गई. राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के एमएलएज़ को दो ऑप्शन दिए हैं. पहला बीजेपी में आ जाओ या दूसरा ED-CBI जेल में डाल देगी. राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास 62 और बीजेपी के पास 8 एमएल हैं, लेकिन बीजेपी एमएलए ख़रीदकर सरकार गिराना चाहती है.

राघव चड्ढा ने बताया कि AAP विधायकों को लगातार धमकियां मिल रही हैं कि अगर मनीष सिसोदिया को जेल की सलाख़ों के पीछे डाला जा सकते हैं फिर तुम तो सिर्फ एमएलए हो. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एमपी से लेकर महाराष्ट्र तक सरकारें गिराई हैं. उसी तरह आम आदमी पार्टी के विधायकों को ख़ौफज़दा करके वो दिल्ली सरकार को गिराने की साज़िश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आंदोलन की कोख से जन्म लिया है. इसलिए बीजेपी की ऐसी हरकतों को कोई फर्क़ नहीं पड़ेगा, बेहतर होगा कि वो अपनी नापाक कोशिशें पर लगाम लगाए.

 

Add Zee News as a Preferred Source

राघव चड्ढा ने पार्टी हेडक्वार्टर में कहा कि बीजेपी दिल्ली असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है. दिल्ली में 70 विधायकों की असेंबली है. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 70 में से कम से कम 36 एमएलए चाहिए होते हैं. जिस पार्टी के 70 में से 36 एमएलए होते हैं, उसी की सरकार होती है. आम आदमी पार्टी के 70 में से 62 एमएलए हैं और बीजेपी के सिर्फ 8 एमएलए हैं, यानी कि तक़रीबन 90 फीसद बहुमत आम आदमी पार्टी के साथ है.  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली असेंबली में नो कॉन्फिडेंस मोशन लाकर दिल्ली सरकार गिराना चाहती है. उन्होंने इल्ज़ाम ल गाया कि नो कॉन्फिडेंस मोशन का सहारा लेकर AAP के विधायकों को डराया जा रहा है.

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news