)
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों में से चार पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने चार पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस एक सीट पर संघर्ष करते हुए नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में झटका लगा है. बता दें कि 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था. इन सीटों पर 50 फीसद से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था.
जीत के बाद क्या बोल डिप्टी सीएम
दिल्ली में मिली जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर अपना विश्वास जताया है. वे बीजेपी से तंग आ चुके हैं और यह चुनाव उसी का संकेत है.
The people of Delhi have expressed their confidence in us. They are fed up with BJP and this election is an indication of that. In the 2022 Delhi municipal polls, BJP will be wiped out: Aam Aadmi Party leader and Delhi Deputy CM Manish Sisodia on Delhi MCD bypoll results pic.twitter.com/X9KKlJclY3
— ANI (@ANI) March 3, 2021
आप ने कांग्रेस को किया साफ
कांग्रेस के खाते में गई चौहान बांगड़ की सीट
दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट (Chauhan Bangar Seat) से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए. अहमद 10,642 वोट से जीते हैं. कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 16,203 वोट मिले. जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले.
LIVE TV