)
MLA Abu Azmi: सपा विधायक अबू आजमी पर हर तरफ से मुसिबतों के बादल छाए हुए हैं. बीते दिनों औरंगजेब की तरीफ में दिए बयान के बाद अबू आजमी के खिलाफ FIR का दौर चल ही रहा था कि उनके बेटे अबू फरहान पर भी एक मामला दर्ज हो गया है. अबू फरहान पर यह मामला मंगलवार 4 फरवरी को गोवा में दर्ज हुआ है. दर्ज एफआईआर में फरहान पर इलजाम है कि उन्होंने पब्लिक पलेस पर मारपीट की, जिससे इलाके की शांति भंग हो गयी. यह जानकारी गोवा पुलिस के अफसरों ने मीडिया को दी है.
बंदूक दिखा कर धमकाने का है इल्जाम
दरअसल, गोवा के कैंडोलिम जिला में मौजूद एक सुपर मार्केट में कुछ लोगों के साथ अबू फरहान की लड़ाई हो गई थी. लड़ाई के दौरान अबू फरहान ने दूसरे पक्ष को अपनी लाइसेंसी बंदूक से डराने की कोशिश की थी. गोवा के कलांगुट पुलिस थाना के इंचार्ज परेश नाइक ने मीडिया से बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे सुपर मार्केट में लड़ाई होने की खबर मिली थी. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो मालूम हुआ कि दोनो पक्षों के बीच मामूली बातों को लेकर लड़ाई हो गई थी. लड़ाई में शामिल दूसरे पक्ष ने पुलिस से कहा कि फरहान लड़ाई के दौरान हमे धमकी देते हुए कहा कि हमारे पास लाइसेंसी बंदूक है.
मेडिकल टेस्ट के लिए दोनों पक्षों को भेजा गया अस्पताल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोवा पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद दोनो पक्षों को हिरासत में लेकर कलांगुट पुलिस थाने लाई है. एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि दोनों पक्षों को प्राथमिकी दर्ज कराने का मौका दिया गया है. लेकिन दोनों पार्टी ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है. हालांकि पुलिस ने दोनो ग्रुपों के बयानात दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक फरहान को जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. लेकिन उन्होंने मेडिकल टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है.
पुलिस को दिखाया बंदूक की लाइसेंस
पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक पर कहा है कि अबू फरहान आजमी ने संबंधित अफसर के तरफ से जारी की गई लिगल हथियार लाइसेंस और गोवा में हथियार ले जाने का परमिट पुलिस को दिखाया है. साथ ही पुलिस ने कहा कि पब्लिक पलेस पर झगड़ा-फसाद करने के इल्जाम में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.