रामबन के सीएमओ डॉक्टर फरीद के मुताबिक अस्पताल में 14 लोगों को लाया गया, जिनमें दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया था. डॉक्टर के मुताबिक 12 लोगों में से 6 की हालत गंभीर है. उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है.
Trending Photos
)
श्रीनगर: जम्मू-श्रीनगर NHW-44 पर रामबन के पास एक सूमो गाड़ी सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई. इसके नतीजे में दो लोग मारे गए जबकि 12 लोग जख्मी हो गए.
पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक सूमो जिसका नंबर Jk03 A 6391 है, बानिहाल से जम्मू जा रही थी. रास्ते में उसका नियंत्रण खो गया और वह गहरी खाई में जा गिरी. गाड़ी पर 14 लोग सवार थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण पर सरकारों को फटकार, प्रदूषण कम करने के लिए SC ने दिए यह सुझाव
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ और एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे. सभी लोगों को रामबन के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने इनमें से दो लोगों को मुर्दा करार दे दिया.
रामबन के सीएमओ डॉक्टर फरीद के मुताबिक अस्पताल में 14 लोगों को लाया गया, जिनमें दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया था. डॉक्टर के मुताबिक 12 लोगों में से 6 की हालत गंभीर है. उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है.
ZEE SALAAM LIVE TV: