Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754751
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCM योगी को जान से मारने का धमकी देने वाला गिरफ्तार, कहा था- सरकार मिटा दूंगा

CM योगी को जान से मारने का धमकी देने वाला गिरफ्तार, कहा था- सरकार मिटा दूंगा

कमिश्नर ने आगे बताया कि मैसेज में बाहुबली मुख्तार अंसारी को 24 घंटों में रिहा करने की मांग की गई थी. साथ ही यह भी कहा गया था कि ऐसा नहीं हुआ तो जुमा यानी 25 सितंबर तक योगी हुकूमत मिटा दी जाएगी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: मुख्तार अंसारी की रिहाई को लेकर उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ को जान से मानरे की धमकी देने वाले मुल्ज़िम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मुल्ज़िम एटा का रहने वाला है और एक ड्राइवर है. 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने सनीचर के रोज़ सुबह जानकारी देते हुए बताया था कि 9696755113 नंबर से किसी ना मालूम बदमाश ने बुध के रोज़ यूपी 112 सर्विस के व्हाट्सएप नंबर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे. इसमे सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए नाज़ीबा (अभद्र) अल्फाज़ा का इस्तेमाल किया गया था. 

यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने मीडिया पर उठाए सवाल, करण जौहर की पार्टी को लेकर कही बड़ी बात

Add Zee News as a Preferred Source

 

कमिश्नर ने आगे बताया कि मैसेज में बाहुबली मुख्तार अंसारी को 24 घंटों में रिहा करने की मांग की गई थी. साथ ही यह भी कहा गया था कि ऐसा नहीं हुआ तो जुमा यानी 25 सितंबर तक योगी हुकूमत मिटा दी जाएगी. इस मामले में हज़रगज थाने में तैनात इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया था. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news