)
नई दिल्ली: लद्दाख LAC पर हिंदुस्तान और चीन के दरमियान अभी भी कशीदगी जारी है. इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी ने चीन पर सख्त हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि हुकूमत को वही ज़बान बोलनी चाहिए जो चीन को समझ में आए, हमारे हथियार अंडे देने के लिए नहीं हैं.
ट्वीट में उन्होंने लिखा, हमारे तमाम कोशिशों के बावजूद एलएसी पर कशीदा हालात बने जिसके नतीजे में हमारी फौज के 20 कीमती जवान शहीद हो गए. इस सब के बाद भी चीन अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा और चीन ज़मीनी सूरते हाल को बदलने पर तुला हुआ है।
एक दूसरे ट्वी में उन्होंने कहा, भारतीय सिक्योरिटी और ईलाकाई साल्मियत के लिए चीन हमारी ज़मीन पर लगातार और ज़बरदस्त तरीके से नाजायज़ कब्जा कर रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि चीनी फौज जो बॉर्डर पर है उसे किसी भी कीमत पर वापस भेजना होगा, हमारे हथियार अंडे देने के लिए नहीं हैं. ऐसे में फौज को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए, चीनी जारहियत को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.
China is furtively and fervently encroaching our land in a steady manner much to the peril of Indian security and territorial integrity, it is a catch-22 situation for us, but we can not afford ourselves to be cowed down by the red army
(2/3)— Adhir Chowdhury (@adhirrcinc) June 25, 2020
बता दें कि 15 जून को लद्दाख की गलवान वादी में हिंदुस्तान और चीनी फौज के दरमियान हुई झड़प में 20 हिंदुस्तानी फौजी शहीद हो गए थे और 40 से ज्यादा चीनी जवान भी इस झड़प में हताहत हुए थे लेकिन चीन ने ऑफिशियली तौर पर अपने फौजियों के मारे जाने की बात नहीं कुबूल की है.
Zee Salaam Live TV