)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) जल्द ही अपने यहां खाली पदों पर भर्ती निकालने की योजना बना रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के कुल 29000 पद रिक्त हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 25000 कॉन्सटेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली जा सकती है.
उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड ने इन पदों पर बर्ती के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है. सरकार की मुहर लगते ही सिपाही भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इस भर्ती के लिए अपलाई करने के लिए कैंडिडेट UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देखते रहें.
इस पद पर 18 से 30 साल तक के लड़के लड़कियां आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं हो सकती है. इन पदों के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी.
ZEE SALAAM LIVE TV: