Afghanistan News: तालिबान ने पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से एक ब्रिटिश जोड़े को गिरफ्तार कर के जेल में रखा है. उनके परिवार वालों ने इल्जाम लगाया है कि जेल में पीटर और बार्बी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. वहीं, तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की सुनवाई शरिया कानून के तहत होगी. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Afghanistan News: तालिबान ने अफगानिस्तान में एक ब्रिटिश जोड़े पिछले एक महीने से ज्याद वक्त से जेल में रखा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की सुनवाई शरिया कानून के तहत होगी. तालिबान के एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार 8 अप्रैल को काहा कि अल्लाह के करम यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. वहीं ब्रिटेश जोड़े के परिवार वालों ने तालिबान पर गंभीर इल्जाम लगाया है.
तालिब के जेल में बंद ब्रिटिश जोड़े का नाम पीटर और बार्बी रेनॉल्ड्स है. इस जोड़े को तालिबान ने किस आरोप में गिरफ्तार किया है. इस चीज की जानकारी अभी-तक सामें नहीं आई है. वहीं, उनके परिवार वालों ने इल्जाम लगाया है कि पीट और बार्बी के साथ जेल में दुर्व्यवहार किया जा रहा है. तालिबान के एक सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि पीटर और रेनॉल्ड्स को किसी छोटे मामले में गिरफ्तार किया गया है, और यह मामला तुरंत सुलझ जाएगा.
तालिबान ने इस ब्रिटिश जोड़े को पिछले फरवरी के महीने में गरफ्तार किया था, और इस मामले पर मंगलवार 8 अप्रैल को पहली बार तालिबानी सरकार के प्रवक्ता ने कुछ जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीटर और बार्बी को अफगानिस्तान के पुल-ए-चरखी जेल में रखा गया है. तालिबान सरकार में आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि यह मामला पहले आंतरिक मंत्रालय के पास था, जिसे अब अदालत को सौंप दिया गाया है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए जोड़े का गुनाह बड़ा नहीं है.
उन्होंने कहा कि इस मामले का समाधान जल्द ही हो जाएगा. इसकी सुनवाई शरिया कानून के तहत आदालत करेगी. उन्होंने अश्वासन देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. यह एक छोटी सी बात है. हालांकि जेल में दुर्व्यवहार की घटना पर कोई जानकारी नहीं दी है. बात दें कि पीटर और बार्बी अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में रहते थे. उन्हें उनके घर से राजधानी काबुल ले जाने के बाद तालिबान ने गिरफ्तार कर लिया था.