)
नई दिल्ली: विधान सभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजे आने के बाद अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अपनी किसमत आजमाने एमएलसी चुनाव की तैयारी में लगी है. इन चुनावों में बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसे में समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि जारी की गई लिस्ट के पहले चरण में 30 और दूसरे चरण में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं.
आपको बता दें आने वाली मार्च की 26 तारीख को समाजवादी पार्टी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में सपा के नए चुने हुए विधायक और विधान परीषद के मौजूदा सदस्य मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक यह बैठक लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर होगी, जिसमें सभी विधायकों औप विधान परिषद के सदस्यों का आना जरूरी होगा.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।घोषित की गयी सूची में प्रथम चरण में 30 और द्वितीय चरण में 6 प्रत्याशियों …https://t.co/9WFEPMneNO pic.twitter.com/L86fIaO7jE
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 20, 2022
राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव करेंगे. जान ले पहले बैठक 21 मार्च को बुलाई गई थी लेकिन किसी कारण की वजह से उसे 26 मार्च के लिए शिफ्ट कर दिया गया था. ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में विधानसभा में मिली हार और आने वाले एमएलसी चुनावों को लेकर चर्चा होगी
आपको बता दें इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. 403 सीटों में से समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें आईं थीं. वहीं बीजेपी ने 255 सीटे जीतकर जीत हासिल की थी. वहीं सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) को कुल 18 सीटें मिली थीं.
Zee Salaam Live TV