)
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर लावारिस बैग और बम की धमकी के बारे में कॉल से गुरुवार को अफरातफरी मच गई. पुलिस ने कहा कि पहला मामला शाहदरा इलाके से सामने आया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शाहदरा जिले में एक अज्ञात बैग मिला है. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को दोपहर 2.15 बजे बम की धमकी का फोन आया. हमें मौके से एक बैग मिला और इसकी जांच की जा रही है."
दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। NSG को सूचित कर दिया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/EEMS1JVNYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2022
वहीं दूसरा मामला सीमापुरी इलाके से पेश आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- जैसे ही लावारिस बैग की जानकारी मिली उसी वक्त मौके पर भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कराया और इलाके की घेराबंदी की. फिलहाल बैग की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक गाजीपुर आरडीएक्स के स की जांच के दौरान स्पेशल सेल को सीमापुरी इलाके के एक मकान की जानकारी मिली थी.
जिस वक्त स्पेशल टीम वहां पहुंची तो उस वक्त घर बंद था. इसके बाद जब घर की तलाशी ली गई तो एक संदिग्ध बैग मिला. जिसके बाद स्पेशल सेल ने NSG को कॉल किया गया. एनएसजी की टीम ने सीमापुरी आकर बैग की जांच की तो उसमें IED बरामद हुआ.
Zee Salaam Live TV