कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट लॉक होने की वजह से शनिवार के बाद ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं किया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: ट्विटर ने अब राहुल गांधी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के बाद कांग्रेस के डिजिटल चैनल 'आईएनसी टीवी' के अकाउंट को आरज़ी तौर पर लॉक कर दिया है. ट्विटर का कहना है कि 'आईएनसी टीवी' ने इसके नियामों की खिलाफवर्ज़ी की है.
वहीं, कांग्रेस ने दावा किया था पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट आरज़ी तौर पर निलंबित कर दिया गया है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा था, 'राहुल गांधी का अकाउंट आरज़ी तौर से सस्पेंड हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी अमल जारी है. तब तक वह आपसे दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए जुड़े रहेंगे और लोगों की आवाज उठाते रहेंगे और उनके लिए लड़ते रहेंगे.'
हालांकि कांग्रेस के इस दावे के बाद, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि 'यह अकाउंट अभी सर्विस में बना हुआ है.' इसके बाद कांग्रेस ने कहा था कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का अकाउंट आरज़ी तौर पर 'लॉक' किया गया है.
ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं राहुल गांधी
कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट लॉक होने की वजह से शनिवार के बाद ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं किया है. सोमवार को यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर कार्यालय के सामने राहुल गांधी के अकाउंट को दोबारा बहाल करने के लिए मुज़हिरा भी किया.
क्या है मामला
गौरतलब है कि दिल्ली के नांगल गांव में रेप और कल्त की शिकार 9 साल की मासूम बच्ची के परिजनों की ट्विटर पर तस्वीर शेयर करने की वजह से नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स ने इस मामले में ट्विटर को नोटिस जारी किया था. आयोग ने ट्विटर को नोटिस जारी कर राहुल गांधी की तरफ से शेयर की गई तस्वीर को डिलीट करने को कहा था. जिसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया और उनसे इस मामले पर सफाई देने के लिए कहा.