Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam693662
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसिंधिया के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद कई लीडरों को क्वॉरंटीन करने की मांग

सिंधिया के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद कई लीडरों को क्वॉरंटीन करने की मांग

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है. दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

ग्वालियर: गुना से साबिक एमपी और बीजेपी लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है. कई लीडर खुद को क्वॉरंटीन करने की मांग करने लगे हैं. साबिक वज़ीर लाखन सिंह ने शिवराज सिंह से मांग की है कि कई बीजेपी नेताओं को क्वॉरंटीन किया जाए.

साबिक वज़ीर लाखन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के कई लीडरों ने हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है, जो लोग उनसे मिले हैं, सूबाई हुकूमत उनकी फहरिस्त तैयार करे. उन्होंने कहा कि कई लीडरों को अगर फौरी तौर पर क्वॉरंटीन नहीं किया गया, तो ये लोग पूरे सूबे में कोरोना फैला सकते हैं.

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है. दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news