Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2163231
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबिहार NDA में सीट शेयरिंग के बाद इन सांसदों का कटा पत्ता; नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बिहार NDA में सीट शेयरिंग के बाद इन सांसदों का कटा पत्ता; नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Aam Chunav 2024: बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. सूबे में बीजेपी 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी. इस ऐलान के बाद 7 सिटिंग सांसदों का टिकट कट गया है. 

बिहार NDA में सीट शेयरिंग के बाद इन सांसदों का कटा पत्ता; नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Aam Chunav 2024: बिहार NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान होते ही अब साफ़ हो गया कि लोकसभा की 7 सीटों पर NDA के सिटिंग सांसदों के टिकट कट गए हैं. इन सात सीटों से NDA के नए कैंडिडेट इलेक्शन लड़ेंगे. शिवहर, हाजीपुर, गया, काराकाट, समस्तीपुर, नवादा और सीतामढ़ी में नए उम्मीदवार NDA से होंगे .

शिवहर सांसद की कटी टिकट
BJP की सिटिंग सांसद वाली शिवहर लोकसभा सीट अब JDU के पास चली गई है. यहां से बाहुबली लीडर आनंद मोहन की बीवी और पूर्व सांसद लवली आनंद को टिकट मिलने की उम्मीद है. लवली सिंह ने आज ही जदयू का दामन थाम है. इससे पहले लवली सिंह राजद के साथ थी. जराए के मुताबिक़ रमा देवी की उम्र ज्यादा होने की वजह से उनका टिकट काटा गया है.

हाजीपुर से पशुपति कुमार हैं मौजूदा सांसद
पहले अविभाजित लोजपा के खाते में हाजीपुर सीट थी. शेयरिंग में यह सीट चिराग पासवान के अगुआई वाली लोजपा रामविलास के पास चली गयी है. पशुपति पारस के गुट रालोजपा से BJP ने किनारा कर लिया है. इस हालात में पशुपति कुमार पारस के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

विजय कुमार मांझी की कटी टिकट
साल 2019 के लोकसभा इलेक्शन में JDU के पास गया सीट थी, लेकिन अब जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में यह सीट चली गयी है . यहां से अब खुद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के इलेक्शन लड़ने की चर्चा है. जदयू के पहले यह सीट बीजेपी के पास थी. 2014 और 2009 में गया से हरि मांझी बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे.

काराकाट से महाबली सिंह
जदयू के सिटिंग सांसद वाली यह लोकसभा सीट अब उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है. यहां से अब खुद उपेंद्र कुशवाहा के इलेक्शन लड़ने की चर्चा है. महाबली सिंह के पहले 2014 में उपेंद्र कुशवाहा यहां से सांसद रह चुके हैं. उनसे पहले 2009 में भी महाबली सिंह जदयू के टिकट पर सांसद बने थे.

समस्तीपुर से प्रिंस राज
अविभाजित लोजपा के खाते की यह सीट अब शेयरिंग में चिराग पासवान वाली लोजपा रामविलास के पास चली गई है. प्रिंस राज फिलहाल पशुपति पारस गुट में शामिल हैं. अब इस सीट से चिराग पासवान अपना कैंडिडेट देंगे.

नवादा से चंदन सिंह
नवादा सीट की स्थिति भी समस्तीपुर जैसी है. अविभाजित लोजपा के खाते की यह सीट अब शेयरिंग में बीजेपी के पास चली गई है. सिटिंग सांसद चंदन सिंह बाहुबली नेता सूरज भान सिंह के भाई हैं और पशुपति पारस गुट में हैं. अब इस सीट से बीजेपी अपना कैंडिडेट देगी.

सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू
पिछले चुनाव में बीजेपी से जदयू में आए सुनील कुमार पिंटू को यहां से टिकट दिया गया था और वे चुनाव जीत कर जेडीयू के संसद बने थे . सुनील कुमार पिंटू जदयू के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में ही बागी तेवर दिखाने लगे थे. हाल में ही जदयू ने ऐलान कर दिया था कि सीतामढ़ी से आने वाले चुनाव में देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा कैंडिडेट होंगे.

TAGS

Trending news