पुलिस के मुताबिक एजाज़ उस पर लगातार मज़हब बदलने को लेकर दबाव बना रहा था. प्रिया सोनी मज़हब बदलने के लिए तैयार नहीं थी.
Trending Photos
)
चोपन: सोनभद्र जिले के चोपन थाना इलाके में गुज़िश्ता 21 सितंबर को झाड़ियों में मिली लड़की की सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लड़की की शिनाख्त चोपन थाना इलाके का निवासी प्रिया सोनी के तौर पर की गई है. पुलिस ने प्रिया सोनी का कटा सिर भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक प्रिया ने लगभग डेढ़ माह पहले बगैर अपने परिवार की मर्ज़ी के पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी एजाज अहमद से शादी कर ली थी.
पुलिस के मुताबिक एजाज़ उस पर लगातार मज़हब बदलने को लेकर दबाव बना रहा था. प्रिया सोनी मज़हब बदलने के लिए तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर एजाज़ और प्रिया में काफी झगड़ा हुआ था. एजाज़ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रिया का गला काट कर कत्ल कर दिया और उसकी लाश झाड़ियों में फेंक दी थी.
दरअसल चोपन थाना इलाके में गुज़िश्ता 21 सितंबर को एक लड़की की सिर कटी लाश झाड़ियों से बरामद हुई थी. पुलिस ने इस से मुतअल्लिक चोपन थाने में दफा (धारा) 302 का मुकदमा दर्ज किया था और लड़की की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की थी.
Zee Salaam LIVE TV