Waqf Bill Protest: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के विरोध में नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की अपील की थी. इस अपील के बाद देशभर में लोगों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की है.
Trending Photos
)
Waqf Bill Protest: देशभर में रमजान के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज अदा की गई है. नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा और शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इसके साथ ही कई मजिस्ट्रेट भी सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए मौजूद थे. नमाज के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कई राज्यों में वक्फ बिल का विरोध किया गया है.
नमाज से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ बिल का विरोध भी किया. सभी नमाजी काली पट्टी बांधकर मस्जिद में दाखिल हुए और नमाज अदा कर बाहर आ गए. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने काली पट्टी क्यों बांधी है तो उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ की जमीन और मदरसों पर कब्जा करना चाहती है.
लोगों को है ये डर
उनका कहना था कि सरकार उनके पूर्वजों की जमीनें हड़पने की कोशिश कर रही है. मदरसों पर कब्जा करना चाहती है. हम अपने पूर्वजों की जमीनों को नहीं जाने देंगे. वहीं, एक और शख्स ने कहा कि उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. इसीलिए उन्होंने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधी है और वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं.
वक्फ के खिलाफ देशभर में विरोध
दरअसल, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के विरोध में नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की अपील की थी. इस अपील के बाद देशभर में लोगों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की है और पीएम मोदी को साफ संदेश दिया है कि वे इस बिल के खिलाफ हैं और सरकार को वक्फ बिल वापस लेना चाहिए.
अलर्ट पर प्रशासन
गौरतलब है कि रमजान महीने के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा. थानों की पुलिस के अलावा शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल भी तैनात किया गया था. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ-साथ मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई थी.