Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam744543
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअब कंगना के फ्लैट पर भी BMC की टेढ़ी नज़र, अदालत से घर तोड़ने की मांगी इजाज़त

अब कंगना के फ्लैट पर भी BMC की टेढ़ी नज़र, अदालत से घर तोड़ने की मांगी इजाज़त

जानकारी के मुताबिक कंगना का घर मुंबई के खार इलाके में DB ब्रिज इमारत की पांचवीं मंजिल पर है. इस घर में साल 2018 में कंगना ने कई बदलाव किए थे.

अब कंगना के फ्लैट पर भी BMC की टेढ़ी नज़र, अदालत से घर तोड़ने की मांगी इजाज़त

मुंबई: कंगना रनौत के दफ्तर के बाद बीएमसी की नज़र उनके फ्लैट पर बनी हुई है. कंगना जिस फ्लैट में रहती हैं उसमें गैरकानूनी तामीर का इल्ज़ाम लगाया गया है. BMC ने कंगना के खिलाफ शिकायत लेकर कोर्ट से उनकी बिल्डिंग तोड़ने की इजाज़त मांगी है. जानकारी के मुताबिक ढिंढोसी सिटी सिविल कोर्ट में BMC ने अपील की थी.

जानकारी के मुताबिक कंगना का घर मुंबई के खार इलाके में DB ब्रिज इमारत की पांचवीं मंजिल पर है. इस घर में साल 2018 में कंगना ने कई बदलाव किए थे. इन्हीं बदलाव को लेकर बीएमसी ने कंगना पर कानून तोड़कर बिल्डिंग तैयार करने के इल्ज़ामात लगाए हैं और इन्हीं इल्ज़ामात के चलते मुंबई महानगर पालिका ने एमआरटीपी एक्ट के तहत कंगना को नोटिस जारी किया था. बीएमसी के इल्ज़ामात के मुताबिक कंगना ने फ्लैट में आठ बदलाव किए हैं जो कानून की खिलाफवर्ज़ी हुए हैं. 

जब कंगना को नोटिस मिला था उस वक्त उन्होंने सिटी सिविल कोर्ट में स्टे आर्डर लेकर बीएमसी पर कार्रवाई रुकवा ली थी. हालांकि उस वक्त कंगना ने कोई भी रेनोवेशन परमीशन लेटर कोर्ट में पेश नहीं किया था. लिहाजा अब बीएमसी ने तोड़क कार्रवाई का स्टे आर्डर स्थगित करने की मांग को लेकर कोर्ट में नया सबमिशन किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news