Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam672910
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअच्छी खबर: आगरा में कोरोना वायरस से ठीक हुए 19 लोग, अस्पताल से मिली छुट्टी

अच्छी खबर: आगरा में कोरोना वायरस से ठीक हुए 19 लोग, अस्पताल से मिली छुट्टी

ताजनगरी में एक तरफ जहां कोरोना वायरस से मुतास्सिर मरीज़ों की तादाद में लगातार इज़ाफा होता जा रहा है. वहीं इतवार को कोरोना से 19 लोगों के ठीक होने की राहतभरी खबर आई.

अच्छी खबर: आगरा में कोरोना वायरस से ठीक हुए 19 लोग, अस्पताल से मिली छुट्टी

शोभित चतुर्वेदी: ताजनगरी में एक तरफ जहां कोरोना वायरस से मुतास्सिर मरीज़ों की तादाद में लगातार इज़ाफा होता जा रहा है. वहीं इतवार को कोरोना से 19 लोगों के ठीक होने की राहतभरी खबर आई. आज कुल 19 लोगों की रिपोर्ट जांच में निगेटिव आने के बाद सभी को मरहले वार तरीके से डिस्जार्ज किया जा रहा है और बाकी के 371 मरीजों का ईलाज जिले के मुख्तलिफ अस्पतालों में किया जा रहा है.

आगरा डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में आज 19 लोगों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन लोगों को कुछ कागजी कार्रवाई के बाद डिस्जार्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 140 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. जबकि कोरोना से शहर में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में अब कोरोना से मुतास्सिर मरीजों की तादाद 371 हो गई है.

आपको बता दें कि पूरे मुल्क में कोरोना से मुतास्सिर मरीजों की सबसे ज्यादा तादाद आगरा जिले में है. जिले के मुख्तलिफ अस्पतालों में 371 लोगों का इलाज चल रहा है. कोविड-19 से रोकथाम के लिए मुल्क को लॉकडाउन किया गया है. लोगों को ज़रूरत की चीजों के लिए भी बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है, हालांकि इंतेज़ामिया की तरफ से होम डिलीवरी की सर्विस मुहैया कराई गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news