Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam731185

झांसी पहुंची आगरा से हाईजैक हुई बस, पुलिस ने बताया- सभी मुसाफिर हैं महफूज़

ड्राइवर ने बताया है कि फाइनेंस कंपनी के मुलाज़िम 2 गाड़ियों में आए थे. पहले कहा जा रहा था कि फाइनेंस मुलाज़िम 1 जाइलो गाड़ी से आए थे, लेकिन अब ड्राइवर का कहना है कि वे दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे

एसएसपी बबलू कुमार
एसएसपी बबलू कुमार

आगरा: आगरा में लापता हुई बस का पता चल गया है. यह बस पन्ना जा रही थी. बस के सभी मुसाफिर झांसी पहुंचे हैं. पुलिस ने बस के झांसी के पास से बरामद होने की जानकारी दी है. आगरा पुलिस ने मुसाफिरों से बात की है और बताया है कि सभी मुसाफिर महफूज़ हैं. आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम ने बस में मौजूद मुसाफिरों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई करने के हुक्म दे दिए हैं. इसके अलावा बस के ड्राइवर और कंडक्टर से भी बातचीत की जा रही है और वे वारदात की जानकारी दे रहे हैं. 

ड्राइवर ने बताया है कि फाइनेंस कंपनी के मुलाज़िम 2 गाड़ियों में आए थे. पहले कहा जा रहा था कि फाइनेंस मुलाज़िम 1 जाइलो गाड़ी से आए थे, लेकिन अब ड्राइवर का कहना है कि वे दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे. बताया जा रहा है कि बस को श्रीराम फाइनेंस के मुलाज़िमीन ने ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर अपने कब्ज़े में ले लिया था वे और बस लेकर झांसी तक ले गए. 

बता दें कि कल्पना ट्रैवल्स की इस बस में 34 मुसाफइर सवार थे जो गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान आगरा में तड़के अचानक इस बस के गायब हो जाने की खबर मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

शुरुआती जानकारी में सिर्फ इतना पता चल पाया था कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के लोग बस के ड्राइवर और कंडेक्टर को बाइपास के पास उतार कर बस लेकर चलते बने थे. इस बस के मालिक का मंगल के रोज़ देहांत हो गया था और वह कुछ वक्त से श्रीराम फाइनेंस की जानिब से कर्ज लेकर खरीदी गई बस की किश्त नहीं दे पा रहा था. वह काफी कर्ज़ में डूबा हुआ था.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news