Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam706850
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइंतेज़ामिया ने लगाई रोक, ताज के दीदार के लिए सय्याहों को करना होगा मज़ीद इंतज़ार

इंतेज़ामिया ने लगाई रोक, ताज के दीदार के लिए सय्याहों को करना होगा मज़ीद इंतज़ार

गौरतलब है कि मोदी हुकूमत ने सभी यादगारों को शर्तों के साथ 6 जुलाई से खोलने का हुक्म दिया है लेकिन आखिरी फैसला रियासती हुकूमतों पर छोड़ा है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

आगरा: ताजमहल के दीदार के लिए सय्याहों को अभी और इंतजार करने पड़ेगा. ताजनगरी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंतेज़ामिया और मेहमा आसारेकदीमा ने आगरा की तारीखी यादगारों को न खोलने का फैसला किया है.

आगरा इंतेज़ामिया के मुताबिक, कोरोना की मौजूदा सूरते हाल को देखते हुए ताजमहल, आगरा किला, अकबर टॉम्ब सिकंदरा वगैरा सभी यादगारों को 'बफर जोन' मानते हुए अगले अहकामात तक ना खोलने पर इत्तेफाक राए बनी है.

गौरतलब है कि मोदी हुकूमत ने सभी यादगारों को शर्तों के साथ 6 जुलाई से खोलने का हुक्म दिया है लेकिन आखिरी फैसला रियासती हुकूमतों पर छोड़ा है. वहीं, उत्तर प्रदेश हुकूमत ने ज़िलों के डीएम को अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ताजनगरी कोरोना मुतास्सिर जिलों में शामिल है. यहां अब तक 1282 लोगों में कोरोना वायरस की तस्दीक हो चुकी है. हालांकि 1 हजार से ज्यादा मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं. जबकि 90 लोगों इस खतरनाक बीमारी की वजह से मौत का शिकार हो गए हैं. इसके अलावा आगरा में 71 कंटेनमेंट जोन हैं और 139 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news