Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2729830
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपहलगाम हमले का बदला लेने के लिए आगरा में 2 अल्पसंख्यक मजदूरों की हत्या का दावा; Video Viral

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए आगरा में 2 अल्पसंख्यक मजदूरों की हत्या का दावा; Video Viral

Agra Viral News: आगरा में गौ रक्षा दल के सदस्य होने का दावा करने वाले युवक ने वीडियो जारी कर दो मुस्लिमों की हत्या का दावा किया और 2600 मुसलमानों को मारने की धमकी दी. 

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए आगरा में 2 अल्पसंख्यक मजदूरों की हत्या का दावा; Video Viral

Agra News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिणपंथी संगठनों के लोग मुसलमानों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, और भारत समेत पूरी दुनिया में मुसलमानों के नरसंहार की बात कर रहे हैं. हमले के बाद बीजेपी के एक नेता ने मुसलमानों और कश्मीरियों को मारने की बात कही थी. अब इस नफरत का असर पूरे देश में दिखने लगा है. आज हरियाणा में कुछ लोग एक मुस्लिम शख्स की पिटाई कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही उत्तर प्रदेश में भी ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि कई जगहों पर कश्मीरी छात्रों की पिटाई की गई है. अब उत्तर प्रदेश के एक हैरान के बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि वह 'क्षत्रिय गौ रक्षा दल' का सदस्य है और आगरा में दो मुसलमानों की हत्या कर दी है. साथ ही उसने वीडिया में दावा किया है कि पहलगाम में मारे गए 26 लोगों का बदला लेगा और 2600 मुसलमानों को मारेगा. वीडियो में दो लोग दिख रहे हैं, जिनके पास खूंखार हथियार और असलहा भी है. वीडियो के आखिर में दोनों 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे हैं.

एक्स यूजर ने किया बड़ा दावा
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर Madan Mohan Soni (आगरा वासी) ने लिखा, आगरा में 3 लोगों ने गुलफाम से पहले उसका नाम पूछा फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगते ही गुलफाम सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा. उसका साथी उसे बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी. मर्डर की जिम्मेदारी आगरा में गौ रक्षक बताने वाले ने वीडियो जारी करके ली है.

दुकान पर शख्स को मारी गोली
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बसई चौकी इलाके में एक नॉनवेज शॉप पर काम करने वाले युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के समय शॉप पर मौजूद एक और युवक को भी गोली छूते हुए निकल गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर आगरा की पुलिस ने एक बयान जारी की है. एक्स यूजर को रिप्लाई करते हुए आगरा पुलिस ने लिखा, "सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि क्षत्रिय गौ रक्षा दल नाम का कोई संगठन आगरा में कार्यरत नहीं है, इस मामले में थाना ताजगंज पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. घटना के समय मृतक के जो तीन साथी वहां मौजूद थे उनके द्वारा कोई भी ऐसी बात परिजनों और पुलिस टीम को नहीं बताई गई है."

आगरा पुलिस ने की ये अपील
आगरा पुलिस ने आगे लिखा, "अतः आप ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम अथवा सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर ऐसी कोई खबर प्रसारित न करें जो असत्य हो. पुलिस की टीमें छानबीन कर रही है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफीना करा दिया गया है, अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई है, शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी."

 

TAGS

Trending news