Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2662066
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंटूरिस्ट के पसंद का नहीं बताया शिवाजी का इतिहास, मुस्लिम गाइड को पीटकर रगड़वा दी नाक

टूरिस्ट के पसंद का नहीं बताया शिवाजी का इतिहास, मुस्लिम गाइड को पीटकर रगड़वा दी नाक

Agra News: 20 फरवरी को महाराष्ट्र के कुछ पर्यटक आगरा किला देखने आगरा आए थे. इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल बादशाह अकबर को लेकर टूरिस्ट गाइड सगीर बेग और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया.

टूरिस्ट के पसंद का नहीं बताया शिवाजी का इतिहास, मुस्लिम गाइड को पीटकर रगड़वा दी नाक

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां, आगरा किला घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटकों और टूरिस्ट गाइड सगीर बेग के बीच जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि टूरिस्ट गाइड को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने सगीर बेग से माफी मांगनी पड़ी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टूरिस्ट गाइड ने ऐसा क्या कह दिया जिससे इतना बवाल मच गया. आइए जानते हैं.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 20 फरवरी को महाराष्ट्र के कुछ पर्यटक आगरा किला देखने आगरा आए थे. इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल बादशाह अकबर को लेकर टूरिस्ट गाइड सगीर बेग और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान टूरिस्ट गाइड ने छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और अकबर को महान बताया. इसके बाद पर्यटकों का गुस्सा टूरिस्ट गाइड के खिलाफ फूट पड़ा. हंगामा इतना बढ़ गया कि टूरिस्ट गाइड सगीर बेग को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी. इसके बाद मामला शांत हुआ.

टूरिस्ट गाइड ने दी सफाई
इस पूरे मामले को लेकर टूरिस्ट गाइड सगीर बेग ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उसने छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की, बल्कि वह अपने ग्राहकों को इतिहास से परिचित करा रहा था और इसी बात को लेकर पर्यटकों के साथ विवाद हो गया. वहीं, पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी है फिल्म
गौरतलब है कि एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने पिता छत्रपति शिवाजी की मृत्यु के बाद मराठा साम्राज्य की ध्वजा संभाली थी. संभाजी ने 1681 से 1689 तक मराठों का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्होंने कई युद्ध लड़े.

 

TAGS

Trending news