Bahraich News: देश में लगभग हर दिन कहीं न कहीं लोग करंट लगने से लोगों की मौत हुई है. इस बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां, करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है.
Trending Photos
)
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. दोनों मजदूर बहराइच जिले में जरवल रोड इलाके में एक मकान की रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे, इसी दौरान करंट लग गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी आज यानी 9 मार्च को दी है.
रंगाई-पुताई का कर रहे थे काम
पुलिस ने बताया कि गोंडा जिले के निवासी मोहम्मद अहमद (35) और अफजाल (40) जिले के हरचंदा गांव में सज्जन नामक व्यक्ति के मकान में कुछ दिनों से रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे. उसने बताया कि शनिवार अपराह्न दोनों लोहे की सीढ़ी छत पर ले जा रहे थे, तभी सीढ़ी घर के नजदीक से गुजर रही बिजली के तार से छू गई.
गांव में पसरा मातम
पुलिस ने बताया कि करंट लगने से अहमद और अफजाल की मौके पर ही मौत हो गई. थाना जरवल रोड के प्रभारी निरीक्षक रमेश रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बिजली विभाग ने तारों का रखरखाव सही तरीके से किया होता तो यह दुखद हादसा टल सकता था. फिलहाल इस घटना से मजदूरों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी मातम का माहौल है.
करंट लगने से यूपीएसी छात्र की मौत
गौरतलब है कि देश में लगभग हर दिन कहीं न कहीं लोग करंट लगने से मर जाते हैं. हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद दिल्ली का माहौल गरमा गया और दिल्ली में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे.