)
नई दिल्ली: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजस्थान में जारी सियासी हलचल के बीच एक बड़ा फैसला लिया है. AICC ने राजस्थान की सभी ज़िला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया है.
राजस्थान कांग्रेस इंचार्ज ने बताया कि AICC ने राजस्थान की सभी जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को फौरी असर के साथ से भंग करने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि नई कमेटियों के कयाम का अमल जल्द ही शुरू होगा.
AICC has decided to dissolve all the District Congress Committees and Block Congress Committees of Rajasthan Pradesh with immediate effect. The process of formation of new committees will begin soon: Avinash Pande, Rajasthan Congress In-charge (file pic) pic.twitter.com/bv5FzKqntw
— ANI (@ANI) July 15, 2020
इससे पहले सचिन पायलट और उनकी हिमायती 18 विधायकों नोटिस जारी किया है और जुमा तक जवाब तलब किया है. यह नोटिस पार्टी व्हिप की खिलाफवर्ज़ी करने पर जारी किया गया है. पार्टी व्हिप की खिलाफवर्ज़ी साबित होने पर बागियों की रुक्नियत रद्द हो सकती है.
इस बाबत राजस्थान कांग्रेस इंचार्ज अविनाश पांडे ने बताया कि कांग्रेस अराकीने असेंबली की मीटिंग में शामिल नहीं होने के लिए सचिन पायलट और पार्टी के 18 दीगर मेंबर्स को नोटिस जारी किया गया. अगर वे 2 दिनों के अंदर जवाब नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे सीएलपी से अपनी रुक्नियत वापस ले रहे हैं.
Zee Salaam Live TV