)
नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरा मुल्क अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के लिए तैयार है वहीं दूसरी जानिब ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बड़ा दिया है. उन्होंने कहा है कि बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह.
#BabriMasjid thi, hai aur rahegi inshallah #BabriZindaHai pic.twitter.com/RIhWyUjcYT
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) August 5, 2020
इससे पहले भी ओवैसी ने वज़ीरे आज़म की भूमिपूजन में शिरकत को गलत ठहराते हुए कहा था कि वज़ीरे आज़म का भूमि पूजन में शामिल होना उनके आईनी ओहदे के हलफ की खिलाफवर्ज़ी हो सकता है. सेक्युलरिज्म हमारे आईन के बुनियादी ढांचे का हिस्सा है.'
#BabriMasjid थी, है, और रहेगी इंशाल्लाह बोले Asaduddin Owaisi@asadowaisi @aimim_national pic.twitter.com/3Lzlh8Oz64
— Zee Salaam (@zeesalaamtweet) August 5, 2020
ओवैसी ने आगे कहा कि अगर वो (वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि मैं ज़ाती तौर पर अयोध्या जा रहा हूं तो कोई बात नहीं. अगर वज़ीरे आज़म जाना चाहते हैं तो कह दें कि मैं ज़ाती तौर पर जा रहा हूं. उन्होंने कहा था, 'हम यह नहीं भूल सकते कि 400 सालों से ज्यादा वक्त से बाबरी मस्जिद अयोध्या में थी और 1992 में मुजरिमाना हुजूम ने इसे तबाह कर दिया था.'
दूसरी जानिब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी. मस्जिद में मूर्तियां रख देने, पूजा पाठ शुरू कर देने या एक लंबे अर्से तक नमाज़ पर पाबंदी लगा देने से मस्जिद की हैसियत खत्म नहीं हो जाती.
Zee Salaam LIVE TV