Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam966199

एयर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उडा़न रद्द की, अमेरिका-दिल्ली की दो उड़ानों का रास्ता बदला

भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को पहले से तय यह वाहिद तिजारती उड़ान थी और एअर इंडिया वाहिद विमानन कंपनी है जो दोनों मुल्कों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है. 

एयर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उडा़न रद्द की, अमेरिका-दिल्ली की दो उड़ानों का रास्ता बदला

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने सोमवार को पहले से तय अपनी वाहिद दिल्ली-काबुल उड़ान को रद्द कर दिया ताकि अफगानिस्तान के हवाई इलाके से बचा जा सके. विमानन कंपनी ने यह कदम काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों की तरफ से 'बेकाबू' सूरते हाल का ऐलान किए जाने के बाद उठाया. सीनियर अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को पहले से तय यह वाहिद तिजारती उड़ान थी और एअर इंडिया वाहिद विमानन कंपनी है जो दोनों मुल्कों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है. 

ये भी पढ़ें: काबुल एयरपोर्ट पर गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी का वीडियो वायरल

Add Zee News as a Preferred Source

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को विमानन कंपनी ने अमेरिका से दिल्ली आ रहे अपने दो विमानों का रास्ता इसी वजह से बदल कर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया के सान-फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान और शिकागो-दिल्ली उड़ान को शारजाह मोड़ा गया. उन्होंने बताया कि दोनों विमान शारजाह ईंधन भरने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे और इस दौरान अफगान हवाई इलाके से बचेंगे. 

गौरतलब है कि रविवार को काबुल में तालिबान के दाखिले से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुल्क छोड़ दिया जिसके बाद अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं. इस बीच, 'तेरा एविया' का विमान अजरबैजान के बाकू से दिल्ली के लिए आ रहा था और सोमवार की सुबह उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन तुरंत उसने अफगान हवाई इलाके से बचने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: What is Taliban: जानिए क्या है तालिबान का मतलब, किस तरह हुआ इसका उदय?

एअर इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि काबुल हवाई अड्डे की तरफ से अफगानिस्तान का हवाई इलाका 'बेकाबू' करार किया गया है और उड़ानों से इस हवाई इलाके का इस्तेमाल करने से बचने को कहा गया है.
(इनपुट- भाषा)

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news