)
नई दिल्ली: बेहतरीन बल्लेबाज़ों में शुमार किए जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने एक प्रोग्राम के दौरान बड़ा खुलासा किया है. रहाणे ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ज़रिए लिए गए कुछ फैसलों के क्रेडिट किसी और ने ले लिए हैं. अजिंक्या रहाणे 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर यह दावा कर रहे थे. बता दें कि इस दौरे पर भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना किया था लेकिन इसके बाद टीम ने अजिंक्या रहाणने की कप्तानी में बेहतरीन वापसी की और सीरीज़ में तारीखी जीत दर्ज की.
वापस भारत आ गए थे कप्तान विराट कोहली
बता दें कि एडिलेड में कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम महज़ 36 रनों पर ढेर हो गई थी और भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच के बाद कप्तान कोहली कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पहले से तय प्रोग्राम के मुताबिक भारत लौट आये थे और फिर आगे की सीरीज़ कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेले गए थे. एडिलेड की बेहद खराब प्रदर्शन को भूलते हुए टीम ने शानदार खेल खेला और रहाणे की शतकीय इनिंग से अगले मैच में जीतकर वापसी की.
मेरा क्रेडिट किसी और ने लिया
रहाणे ने ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ प्रोग्राम में कहा, ‘‘मुझे पता है कि मैंने वहां क्या हासिल किया है. मुझे किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है. क्रेडिट लेने के लिए आगे बढ़ना मेरी आदत नहीं है. हां, कुछ ऐसे फैसले थे जो मैंने मैदान या ड्रेसिंग रूम में लिये, लेकिन इसका क्रेडिट किसी और ने ले लिया. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह जरूरी था कि हम सीरीज़ में जीत दर्ज करें. वह तारीखी सीरीज़ थी और हमारे लिए काफी खास थी. ’’ हालांकि रहाणे ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके बयान को उस वक्त के हेड कोच रवि शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है.
मेरी अंतरआत्मा की आवाज़ थी
रहाणे ने कहा, "उसके बाद, लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाएं आईं जिसमें उन्होंने मेरे लिये गये फैसलों को भी अपना करार दिया. अपनी तरफ से मैं यह जानता था कि मैंने यह फैसले लिये हैं. मैंने जो भी फैसले लिये थे वो मेरी अंतरआत्मा की आवाज थी. " उन्होंने कहा, "मैं कभी अपने बारे में ज्यादा बात नहीं करता और न ही खुद की तारीफ करता हूं. लेकिन मैंने वहां क्या किया था, मुझे पता है."
WATCH VIRAL VDIEO