Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam817614
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहज हाउस घोटाले में आजम खां को फंसाया जा रहा, मौजूदा सरकार में कुछ भी मुमकिन: अखिलेश यादव

हज हाउस घोटाले में आजम खां को फंसाया जा रहा, मौजूदा सरकार में कुछ भी मुमकिन: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस मामले में CBI के चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है लेकिन उन्होंने योगी सरकार पर इस मामले में लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कौमी सद्र (अध्यक्ष) और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए हाथरस मामले, कृषि कानून, हज हाउस घोटाले समेत कई बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों में सपा सबसे ज्यादा संघर्ष कर रही है. सपा पर इतने मुकदमे लगे हैं, जितने किसी पर नहीं लगे.

गौहर खान ने पति जैद को गोद में उठाकर दिया ऐसा पोज़ की वायरल हो गई तस्वीर

"हाथरस केस में न्याय की उम्मीद"
अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस मामले में CBI के चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है लेकिन उन्होंने योगी सरकार पर इस मामले में लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

"पूरी तरीके से किसान आंदोलन में रहे शामिल"
पूर्व सीएम का कहना है कि समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से आंदोलन में शामिल रही है. हर एक कार्यकर्ता कृषि कानून के खिलाफ जिद्दोजहद कर रहा है. सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि ये छोटे दिल के लोग हैं. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि सरकार के लोग बताएं किसान को MSP कहां मिल रहा है? किसी किसान को कोई एमएसपी नहीं मिल रहा है.

Indian Airforce Recruitment: इतने पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

"हज हाउस मामले में आजम खां निर्दोष"
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात भी कही है कि हज हाउस घोटाले मामले में आजम खां को जबरन फंसाया जा रहा है. उनका कहना है कि अगली बार जब उनकी सरकार आएगी तो वह जांच करांएगे. बता दें, हज हाउस घोटाले में सामने आया था कि निर्माण के दौरान जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च किया गया है. उस समय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां थे.

नौकरी के पीछे भागते नौजवानों के लिए मिसाल बना अमीर बाप का बेटा अमरनाथ

सुमैया राणा का सपा में किया स्वागत
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा पार्टी में स्वागत किया और बसपा से निकाले गए 2 नेताओं पूर्व विधायक रमेश गौतम और नेता मसूद खां को भी सपा की सदस्यता के लिए बधाई दी और उनका स्वागत किया. साथ ही, अखिलेश यादव का यह भी कहना है कि समाजवादी पार्टी छोटे दलों को जोड़ कर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी.

दुनिया को अलविदा कहने के बाद 6 लोगों को इस तरह नई जिंदगी दे गई सैयद रफत परवीन

"मौजूदा सरकार में कुछ भी मुमकिन है"
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके लोगों से कुछ भी उम्मीद की जा सकती है. अखिलेश का कहना है कि जो काम कभी सोचा नहीं जा सकता, वह भाजपा करती है. उन्होंने मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार में कोई मंत्री फर्जी मोबाइल लॉन्च करता है तो कई मंत्री-अधिकारी मिल कर फर्जी ऑफिस चलाते हैं. अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया है कि इस सरकार में किसी को भी आतंकवादी बताया जा सकता है और उनके खिलाफ एफआईआर भी हो सकती है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news