)
औरैया: औरैया (Auraiya) सड़क हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कौमी सदर अखिलेख यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी हुकूमत पर तीखा हमला बोला है. वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सरपरस्त शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और BJP सरबराह मायावती ने भी हादसे को लेकर हुकूमत पर हमला बोला है.
हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी के कौमी कौमी सदर व उत्तर प्रदेश की साबिक वज़ीरे आला अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने ट्वीट कर कहा, ''उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी ज्यादा गरीब मुहाजिर मज़दूरों की मौत पर ना काबिले बयान दुख, ज़ख्मियों के लिए दुआएं. सब कुछ जानकर...सब कुछ देखकर भी...खामोशी इख्तियार करने वाले बेदिल लोग और उनके हिमायती देखें कब तक इसको को मुनासिब ठहराते हैं. ऐसे हादसे मौत नहीं कत्ल हैं.''
उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएँ.
सब कुछ जानकर... सब कुछ देखकर भी... मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं.
ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 16, 2020
वहीं इस हादसे पर मायावती ने भी गम का इज़ाहर किया है और इसका जिम्मेदार हुकूमत को बताया है. उन्होंने कहा कि मजबूरी में मज़दूर जा रहे हैं. मज़दूरों को महफूज़ उनके घरों तक पहुंचाने में मरकज़ और रियासती हुकूमत पूरी तरह से फेल साबित हुई हैं.
शिवपाल सिंह यादव ने हुकूमत को बेहिस बताते हुए ट्विटर पर लिखा, ''यूपी के औरैया में हुए हादसे में 24 प्रवासी मज़दूरों की मौत दुख भरी है. बदकिस्मती व दिल दहला देने वाला है. खिराजे अकीदत, आज इन गरीब मुहाजरिों के हिस्से में लूटपाट, पुलिस की पिटाई, फटकार, बेइज्ज़ती, भूख व हादसे हैं और मांग सिर्फ यह है कि घर पहुंचा दो. इतनी बेहिसी क्यों?''
यूपी के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मृत्यु दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण व हृदय विदारक है।
श्रद्धांजली!
आज इन गरीब प्रवासियों के हिस्से में लूटपाट, पुलिस की पिटाई, फटकार, अपमान, भूख व दुर्घटनाएं हैं और मांग सिर्फ यह है कि घर पहुंचा दो!
इतनी असंवेदनशीलता क्यों?— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 16, 2020
उत्तर प्रदेश के औरैया में शदीद हादसा हुआ है. इस हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 35 से ज्यादा मज़दूर ज़ख्मी हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. शदीद तौर पर ज़ख्मियों को सैफई रेफर किया गया है. दर्दनाक हादसे के बाद जिले के सीनियर अफसरान भी मौके पर पहुंच गए हैं.
Zee Salaam Live Tv