Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam708906

Vikas Dubey Encounter पर बोले अखिलेश, कहा- कार नहीं पलटी, हुकूमत पलटने से बचाई गई

समाजवादी पार्टी के ही नेता आईपी सिंह ने भी एनकाउंटर को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. उन्होंने योगी हुकूमत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हुकूमत ने एनकाउंटर के ज़रिये अपने MLA और अफसरों को बचा लिया है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: विकास दुबे के एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सवाल खड़े किए हैं. पार्टी कौमी सद्र अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कल विकास दुबे की गिरफ्तारी पर भी हुकूमत से पूछा था कि ये सरेंडर है या गिरफ्तारी? आज हुए एनकाउंटर के बाद अखिलेश यादव ने कहा है कि ये कार नहीं पलटी बल्कि राज खुलने से हुकूमत पलटने से बचाई गई है. 

समाजवादी पार्टी के ही नेता आईपी सिंह ने भी एनकाउंटर को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. उन्होंने योगी हुकूमत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हुकूमत ने एनकाउंटर के ज़रिये अपने MLA और अफसरों को बचा लिया है. 

समाजवादी पार्टी ने विकास दुबे के सरेंडर को लेकर भी योगी हुकूमत को घेरा था और कहा था कि विकास दुबे को ढूंढने में हुकूमत और पुलिस नाकाम रही. ऐसे में उसने खुद उज्जैन में सरेंडर किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news