Akhilesh Yadav Accident: अखिलेश यादव के काफिले का एक्सिडेंट हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. वीडियो में गाड़ी टूटी हुई दिखाई दे रही है. पढ़ें पूरी खबर
Trending Photos
)
Akhilesh Yadav Accident: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश के काफिले का हरदोई में एक्सिडेंट हो गया. इसमें चार गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट्स के अनुसार कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. आपको बता दे अखिलेश यादव हरपालपुर में एक शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान खेमारी गांव के पास ये हादसा हुआ है. हादसे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें गाड़ियां क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं. गाड़ियों के पास एंबुलेंस खड़ी है और लोग इकट्ठा हुए हैं.
— Manish Mishra (@mmanishmishra) February 3, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश यादव के काफिले के आगे अचानक कुछ आ गया. जिसके वजह से तेजी से ब्रेक लगाने पड़े और गाड़ी आपस में टकरा गईं. अखिलेश यादव आगे निकल चुके थे जिसकी वजह से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन पीछे वाली गाड़ियों में बैठे लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ से हरदोई की ओर निकले थे.
आपको जानकारी के लिए बता दें हाल ही में अखिलेश यादव मुरादाबाद जाने वाले थे. इस दौरे से पहले समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि सरकार के दबाव में आकर कमिश्नर और डीएम ने मुरादाबद में अखिलेश यादव को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी. सपा ने इसे काफी निंदनीय बताया था.