Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1118837
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAli Asgar ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों छोड़ा कपिल शर्मा शो

Ali Asgar ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों छोड़ा कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में दादी का किरदार लोगों को इतना ज्यागा पंसद था कि जब उन्होंने यह शो छोड़ा तो बहुत से लोगों का दिल टूट गया. हालही में इस शो को छोड़ने को लेकर अली असगर का बयान सामने आया है. 

File Photo
File Photo

नई दिल्ली: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो काफी लंबे वक्त से हिट रहा है. कई किरदार ऐसे हैं जो अब शो में दिखाई नहीं देते हैं. लेकिन उनको देखने की चाह आज भी कई लोगों की रहती है. इन्ही किरदारों में से एक किरदार था 'दादी' का, यह किरदार इतना मशहूर हुआ कि आज भी लोग इसे कपिल के शो में रखने की डिमांड करते रहते हैं. इस किरदार को अली असगर ने निभाया था. 

दादी का किरदार लोगों को इतना ज्यागा पंसद था कि जब उन्होंने यह शो छोड़ा तो बहुत से लोगों का दिल टूट गया. हालही में इस शो को छोड़ने को लेकर अली असगर का बयान सामने आया है. एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली असगर की द कपिल शर्मा की वजह 'क्रिएटिव डिफरेंसेज' थे. एक्टर कहते हैं- "ये दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे मौके आते हैं जब आप दोराहे पर खड़े होते हैं. उस वक्त आपको कड़ा फैसला लेना होता है. मैं शो को और स्टेज को मिस करता हूं. हमने एक टीम तरह काम किया था."

यह भी पढ़ें: अब साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले भी कर पाएंगे ऑनलाइन भुगतान; जानें कैसे?

Add Zee News as a Preferred Source

एक्टर कहते हैं कि 'एक समय आया या जब प्रोफेशनल तौर पर मुझे लगा कि अब बहुत ज्यादा हो गया है. क्रिएट‍िव डिफरेंसेज की वजह से मैंने शो छोड़ा क्योंक‍ि मेरा कैरेक्टर स्थ‍िर हो गया था. मेरा काम रुक सा गया था. उसमें इंप्रूवमेंट का कोई स्कोप नहीं था.' अली असगर ने दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'वो ओटीटी शो नहीं करेंगे. अली कहते हैं कि कॉमेडियन की इमेज बेहद मजबूत होती है. मुझे नहीं लगता कि लोग मुझे किसी दूसरे रोल में देखना चाहेंगे. मैंने टीवी पर किरदार निभाए हैं लेकिन ओटीटी रियलटी जोन है'.

आपको बता दें कपिल शर्मा की सुनील ग्रोवर से मतभेद हो गई थी. जिसके बाद सुनील ने शो को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद अली असगर भी इस शो को छोड़ कर चले गए थे. जान लें सुनील ग्रोवर गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाते थे.

देखें वीडियो

TAGS

Trending news