Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2771785
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंगौमांस के शक 4 लोगों की Mob Lynching की कोशिश, ट्रक में लगाई आग; लाचार बनी रही पुलिस

गौमांस के शक 4 लोगों की Mob Lynching की कोशिश, ट्रक में लगाई आग; लाचार बनी रही पुलिस

Aligarh Mob Lynching: अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के पास पैनेठी  इलाके का है. यहां गौमांस की शक में स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया और इल्जाम लगाया कि इस ट्रक में गौमांस ले जाया जा रहा था.

गौमांस के शक 4 लोगों की Mob Lynching की कोशिश, ट्रक में लगाई आग; लाचार बनी रही पुलिस

Aligarh Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बजरंग दल के लोगों ने गौमांस के शक में ने सिर्फ एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया बल्कि उसपर सवार ड्राइवर और सहचालक समेत चार लोगों की मॉब lynching करने की कोशिश की. पुलिस की मौजूदगी में भी हिंसक भीड़ चार लोगों को पीटती रही. इस पूरे मामले में पुलिस भीड़ के आगे बेबस नजर आई. 

यह मामला अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के पास पैनेठी  इलाके का है. यहां गौमांस की शक में स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया और इल्जाम लगाया कि इस ट्रक में गौमांस ले जाया जा रहा था. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. लोगों ने गाड़ी में सवार चार लोगों को जमकर पिटाई की और उन्हें अधमरा कर दिया. बाद में पुलिस के आने पर भी लोग उन्हें पीटते रहे. पुलिस ने भीड़ से बचाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया.

सड़क जाम कर जताया विरोध
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया. बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इल्जाम लगाया कि क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों के पुलिस फोर्स बुला ली गई. इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा. 

SP सिटी ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी. फिलहाल शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल उन चारों से पूछताछा जारी है.

पुलिस ने हिंदू संगठनों पर लगाया संगीन इल्जाम
बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर जल्द रोक नहीं लगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें ट्रक में भैंस का मीट मिला था. डॉक्टर की जांच में इसकी पुष्टि हुई थी. उस वक्त ट्रक चालक के पास पूरे कागज़ात थे, इसलिए उसे छोड़ दिया गया था. आज की घटना के संबंध में ग्रामीणों की तहसील पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news