Uttar Pradesh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले फर्स्ट ईयर के एक मुस्लिम स्टूडेंट ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अनोखा स्प्रे तैयार किया है. इस कारनामे के बाद इस मुस्लिम छात्र की जमकर तारीफ हो रही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News: मुल्क में महिला सुरक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए अलीगढ़ के मुस्लिम छात्र ने एक अनोखा तरकीब का इजाद किया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक मुस्लिम छात्र ने मंचलों और शरारती लोगों से महिला की सुरक्षा के लिए एक रेस्क्यू पेपर को तैयार किया है. इस कारनामें के बाद इस मुस्लिम छात्र की वाहवाही हो रही है.
दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ने वाला फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट मोहम्मद रफीक ने एक अनोखा रेस्क्यू पेपर तैयार किया है. दावा है कि इस पेपर की मदद से महिलाएं अपनी सुरक्षा राह चलते मंचलों से कर सकती हैं. अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में ऑर्गेनाइजड दिव्य कला और हस्तशिल्प फेस्टिवल में इस रेस्क्यू पेपर (रेस्क्यू स्प्रे) का स्टॉल देखने को मिला है. अलीगढ़ के लिए यह नई और अनोखी पहल है.
गौरतलब है कि यह पेपर खास तौर पर सेल्फ डिफेंस के लिए तैयार किया गया है. अगर कोई लड़की, महिला, छात्र की अचानक किसी मंचले या चोर- उचक्के से सामना हो जाता है. उस वक्त यह पेपर एक कारगर हथियार का रोल निभा सकता है. दावा है कि इस रेस्क्यू पेपर का स्प्रे करते ही हमलावर की आंखों में जलन शुरू हो जाएगी, और आधे घंटे के लिए वह होश भी खो सकता है. यह तकनीक किसी भी खतरनाक स्थिति से बचने के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है.
महिलाओं की आत्मरक्षा में होगा मददगार
आज के समय में जब महिलाओं की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनी हुई है. ऐसे में ये रेस्क्यू पेपर (रेस्क्यू स्प्रे) सेल्फ डिफेंस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ये खासतौर पर उन लड़कियों और महिलाओं के लिए लाभकारी होगा, जो अकेले यात्रा करती हैं या किसी अनहोनी की आशंका से घिरी रहती हैं.