Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2700795
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंफरदीन खान से शबाना आजमी तक, सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद

फरदीन खान से शबाना आजमी तक, सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद

Bollywood News: देश के मुख्तलिफ हिस्सों में मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई. दिल्ली की जामा मस्जिद, लखनऊ की टीले वाली मस्जिद, मुंबई की हाजी अली दरगाह और हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी.

फरदीन खान से शबाना आजमी तक, सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद

Bollywood News: ईद त्योहार के मौके पर आज यानी 31 मार्च को फिल्म जगत के सितारे जश्न मनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कलाकारों ने खुशियों के त्योहार की प्रशंसकों को मुबारकबाद दी. लिस्ट में अभिनेत्री शबाना आजमी, फरदीन खान के साथ ही स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल है.

इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता फरदीन खान ने लिखा, “यह ईद नई ऊर्जा, समझ और उस दयालुता का समय हो जो हमें एक साथ जोड़े. आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक." तस्वीर में फरदीन के साथ उनके दोनों बच्चे और मां नजर आईं.

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ईद के मौके पर बेटी राबिया, पति फहाद अहमद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया. एक तस्वीर में राबिया अपने दादा के साथ चांद देखती हैं, तो दूसरी पोस्ट में ईदी लेती दिखाई दीं. तस्वीर पर स्वरा ने लिखा, “राबू को ईदी मिल गई."

Add Zee News as a Preferred Source

स्वरा भास्कार ने कसा तंज
इस बीच एक दूसरे तस्वीर में स्वरा ने तंज कसा. तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, “उत्तर प्रदेश में ईद की नमाज के लिए जाते हुए लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट को संभालकर रखें." अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दो तस्वीरें शेयर कीं. अपनी पहली तस्वीर में उन्होंने गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, चेति चांद के साथ ईद की मुबारकबाद दी. वहीं, शेयर की गई दूसरी तस्वीर में वह पति जहीर के साथ नजर आईं.

शबाना आजमी ने दी ईद की बधाई
अभिनेत्री शबाना आजमी ने चांद की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "चांद मुबारक सबको." वहीं, अभिनेत्री जन्नत जुबैर ने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद देते हुए जानकारी दी कि वह मदीना में अपने परिवार के साथ ईद मना रही हैं. उनके साथ उनके पिता जुबैर अहमद रहमानी, मां नाजनीन जुबैर रहमानी और भाई अयान जुबैर रहमानी भी थे. धार्मिक यात्रा के दौरान पूरा परिवार पारंपरिक मुस्लिम परिधान पहने कैमरे के लिए पोज देता नजर आया.

TAGS

Trending news