)
नई दिल्ली: मुल्क का दारुल-हुकूमत नई दिल्ली में कोरोना को लेकर वज़ीरे दाखिला अमित शाह (Amit Shah) ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है.वज़ीरे दाखिला अमित शाह (Amit Shah) की सदारत में ये बैठक जारी है.
इस मीटिंग में बीजेपी के सूबाई सद्र आदेश गुप्ता, आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह, कांग्रेस के दिल्ली सूबाई सद्र अनिल चौधरी और BSP के दिल्ली सूबाई सद्र शामिल हैं.
इससे पहले वज़ीरे दाखिला अमित शाह ने इतवार को दिल्ली के वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल, LG अनिल बैजल, मरकज़ी वज़ीरे सेहत हर्षवर्धन, दिल्ली के नायब वज़ीरा आला मनीष सिसोदिया और दिल्ली के वज़ीरे सेहत सत्येंद्र जैन के अलावा दीगर आला अफसरों के साथ मीटिंग की थी. इस मीटिंग में उन्होंने दिल्ली में कोरोना को लेकर बिदड़ते हालात पर काबू पाने के लिए कई अहम फैसले लिए थे.
अमित शाह ने मीटिंग के बाद ट्वाट के ज़रिए बताया था कि दिल्ली में कोरोना से मुतास्सिर मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए मरकज़ी हुकूमत ने फौरन 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का फैसला लिया है. इन रेलवे कोच से न सिर्फ दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे बल्कि यह कोच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी सर्विसेज़ से लेस होंगे.
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा,"दिल्ली के कन्टेनमेंट जोन में Contact mapping अच्छे से हो पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक शख्स का सेहत का जामा सर्वे किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट 1 हफ्ते में आ जाएगी. साथ ही अच्छे से मोनिटरिंग हो इसके लिए वहां हर शख्स के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई जाएगी.
साथ ही अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया जायेगा. इसके अलावा कुछ ही दिनों के बाद कन्टेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग का इंतेज़ाम कर दिया जाएगा. दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना के लिए सही जानकारी व हिदायात देने के लिए मोदी हुकूमत ने AIIMS में Telephonic guidance के लिए सीनियर डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है. जिससे नीचे तक बहेतरीन निज़ाम चलाया जा सके. इसके लिए हेल्पलाइन नं. कल जारी हो जाएगा.
वज़ीरे दाखिला ने एक दूसरे ट्वीट में कहा,"भारत सरकार ने दिल्ली सरकार को इस महामारी से लड़ने के लिए ज़रूरी वसायल जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और दीगर सभी ज़रूरतों को पूरा करने के यकीन दिहानी कराई है.
Zee Salaam Live TV