)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान और चीन के दरमियान जारी कशीदगी को लेकर आज वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए होगी.
वज़ीरे आज़म दफ्तर (पीएमओ) ने ट्वीट के ज़रिए बताया,"हिंदुस्तान और चीन के सरहदी इलाकों में हालात को लेकर चर्चा करने के लिए वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है, जो 19 जून को 5 बजे होगी, इस डिजिटल मीटिंग में मुख्तलिफ सियासी जमातों के सद्र शामिल होंगे.
इससे पहले जुमेरात को वज़ीरे दिफा राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सद्र सानिया गांधी से फोन पर बात करके इस मीटिंग में शिरकत के लिए कहा है.
Zee Salaam Live TV