Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam667301

UP हुकूमत का बड़ा फैसला: 6 से 9 और 11वीं जमात के तलबा अगली क्लास में होंगे प्रमोट

कोरोना बोहरान के बीच योगी हुकूमत ने बच्चों के मुस्तकबिल को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए छठी जमात से नौवीं तक के छात्रों को अगली जमात में प्रमोट करने का फैसला लिया है. साथ ही 11वीं के भी सभी तलबा को 12वीं में सीधा दाखिला मिलेगा.

UP हुकूमत का बड़ा फैसला: 6 से 9 और 11वीं जमात के तलबा अगली क्लास में होंगे प्रमोट

प्रयागराज: कोरोना बोहरान के बीच योगी हुकूमत ने बच्चों के मुस्तकबिल को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए छठी जमात से नौवीं तक के छात्रों को अगली जमात में प्रमोट करने का फैसला लिया है. साथ ही 11वीं के भी सभी तलबा को 12वीं में सीधा दाखिला मिलेगा. इसे लेकर सेकेंडरी एजुकेशन के चीफ सैक्रेटरी ने 13 अप्रैल को सेकेंडरी एजुकेशन के डायरैक्टर को हुक्म जारी कर दिया है.

दरअसल, लॉकडाउन का पहला मरहला कल यानी 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हए लॉकडाउन में इज़ाफा किया जा सकता है. ऐसे में तलबा की पढ़ाई मुतास्सिर हो रही है. स्कूल बंद हैं और बच्चे घरों में कैद हैं. इस बार स्कूलों में फाइनल एग्जाम भी नहीं हो पाए हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत की जानिब से ये फैसला लिया गया है.

हुक्म में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश डिज़ास्टर मैनेजमेंट 2005 की दफा 2(G) के तहत कोरोना महामारी को आफत ऐलान किया गया है. Covid-19 वायरस के फैलाव से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए लॉकडाउन से गैर मामूली हालात पैदा हुए हैं. जिसके बाद तालीमी साल को रेगुलर किए जाने पर गौर किया गया और सेकेंडरी एजुकेशन उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के ज़रिए चल रहे स्कूलों की साल 2019-20 के सेशन की जमात-6, 7, 8, 9 और 11 के सभी तलबा को अगली जमात में प्रोमोट किए जाने का फैसला लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, अभी 10वीं-12वीं के बोर्ड इम्तेहानात के रिज़ल्ट्स के ऐलान को लेकर ऑफिशियली जानकारी कौंसिल की जानिब से नहीं दी गई है लेकिन, खबर है कि जून के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news