संतरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है, जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है. यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है
Trending Photos
)
नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं संतरे के फायदे. खट्टा-मीठा, रसीला और सुंदर चटख रंग वाले संतरा को देखकर ही ताजगी आ जाती है. नाश्ते के साथ या स्नैक के तौर पर संतरे का काफी इस्तेमाल किया जाता है. यह फल इम्यूनिटी बढ़ाने वाले विटामिन सी (Vitamin C) समेत कई पोषक तत्वों से भरा हुआ है. संतरे का इस्तेमाल जूस के तौर पर किया जाता है. इस फल का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है लेकिन सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
संतरे में अलग-अलग पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है. किसी भी तर का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है. इसके साथ इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है.
यह भी पढ़ें: 51 साल की जेनिफर लोपेज ने न्यूड होकर शूट कराया गाना, देखिए HOT SONG
दिल को रखता है सेहतमंद
संतरा आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें पोटेशियम और फाइबर की मौजदूगी रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के स्तर और अन्य जोखिम कारकों को नियंत्रित करती है. इससे दिल की सेहत ठीक रहती है.
यह भी पढ़ें: बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है विस्तार, शाहनवाज हुसैन बन सकते हैं मंत्री
आंखों के लिए फायदेमंद
संतरा आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. संतरा में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है और मैक्यूलर डीजनरेशन को कम करता है. इससे आपकी आंखों स्वस्थ्य रहती हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाता है, वजन कंट्रोल रखेगा
संतरा नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है, खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है. संतरे में उच्च फाइबर और विटामिन C पाया जाता है. इसको खाने से जल्दी से भूख नहीं लगती है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: "Tandav" पर बोले कपिल मिश्रा,"कभी अपने धर्म पर भी फिल्म बनाएं सैफ अली खान और अब्बास"
खून की कमी पूरी
संतरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है, जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है. यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है.
त्वचा के लिए फायदेमंद
संतरा आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन उत्पादन में सहायता करता है, जो त्वचा की शक्ति और घाव भरने में सुधार करके त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. इसलिए सर्दियों में संतरा खाने की सलाह दी जाती है.
ZEE SALAAM LIVE TV