America Attack Houthi: अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बीच अमेरिका ने यमन की राजधानी सना के आसपास रातभर बमबारी की है.
Trending Photos
)
America Attack Houthi: हूती लाल सागर में इजरायल के जहाजों को निशाना बना रहे हैं, जिससे इजरायल और उसके सहयोगी कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है. यानी इजरायल के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन को भी भारी नुकसान हो रहा है. यही वजह है कि अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बीच अमेरिका ने यमन की राजधानी सना के आसपास रातभर बमबारी की है, इस हमले में कम से कम 1 शख्स की मौत हो गई है. जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यह जानकारी दी.
इन हमलों से कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. इन हमलों से पहले अमेरिका ने शुक्रवार को सुबह भी हवाई हमले किए थे. हूती विद्रोहियों के खिलाफ 15 मार्च से शुरू किए गए अभियान में ये हमले अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीषण प्रतीत होते हैं.
हूती विद्रोहियों ने क्या कहा?
हूती विद्रोहियों ने बताया कि सना के आसपास हुए हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल भी हुए हैं. यमन के ‘अल-मसीरा’ समाचार चैनल ने जबरदस्त बम विस्फोटों के बाद मकानों में पड़े टूटे कांच के दृश्य दिखाए, लेकिन उसने हमलों के लक्ष्यों को नहीं दिखाया. इससे यह संकेत मिलता है कि हमले जिन स्थलों पर किए गए थे, वे सैन्य या खुफिया उद्देश्यों से जुड़े हो सकते हैं.
हूती विद्रोही गाजा के समर्थन में कर रहे हैं हमला
गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था. इस हमले में कम से कम 1200 इजराइली नागरिक मारे गए हैं, जिनमें ज़्यादातर इजराइली सैनिक शामिल हैं. इस हमले के बाद इजराइल ने हमास पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया. इस हमले में कम से कम 50 हज़ार लोगों की मौत हो गई है. जबकि 1 लाख से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद से ही मध्य पूर्व में तनाव फैल गया है और इजराइल ने गाजा के समर्थन में इजराइली जहाजों पर हमले शुरू कर दिए हैं.