Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam698109
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअमेरिका ने हिंदुस्तानी फौजियों की शहादत पर किया हमदर्दी का इज़हार

अमेरिका ने हिंदुस्तानी फौजियों की शहादत पर किया हमदर्दी का इज़हार

याद रहे कि  कि इससे पहले अमेरिकी सद्र डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी चीन से हर तरह के कारोबारी रिश्ते खत्म करने के इशारे दिए हैं.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिंदुस्तान और चीन के दरमियान हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की शहादत पर अमेरिका दुख का इज़हार किया है. अमेरिकी वज़ीरे खारजा ने कहा है कि हम हाल ही में चीन के साथ हुई पुर तशद्दुद झड़प में शहीद हिंदुस्तानियों के तईं ताज़ियत का इज़हार करते हैं. हम शहीद फौजियों के परिवारों को हमेशा याद रखेंगे. इस दुःख के वक्त में हम उनके साथ हैं.

बता दें कि लद्दाख की गलवान वादी में पीर की रात चीनी फौजियों के साथ हुई झड़प में हिंदुस्तानी फौज के एक कर्नल समेत 20 फौजी शहीद हो गए थे. इस फौजी टकराव की वजह से दोनों मुल्कों के दरमियान इलाकों में सरहद पर पहले से ही कशीदा हालात अब और खराब हो गए हैं. 

याद रहे कि  कि इससे पहले अमेरिकी सद्र डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी चीन से हर तरह के कारोबारी रिश्ते खत्म करने के इशारे दिए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप ने एक ट्वीट के ज़रिए से अमेरिकी कारोबारी नुमाइंदे रॉबर्ट लाइटहाइजर के ज़रिए एक दिन पहले दिए गए बयान तरदीद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'दुनिया की दो सबसे बड़ी मुईशतों को अलग करना मुमकिन नहीं होगा.' 

जिसके बाद ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा,"यह एंबेसडर लाइटहाइजर की गलती नहीं थी, शायद मैंने खुद को वाज़ह ही नहीं किया था, लेकिन चीन से पूरी तरह से अलग होने के लिए, अमेरिका के पास यकीनी तौर पर मुख्तलिफ हालात में पॉलिसी का मुतबादल है." 

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news