अमेरिकी वज़ीरे खारजा माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने कहा कि हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के ज़रिए इंसानी हुकूक की खिलाफवर्ज़ी कर अक्लियतों से जबरन काम करवाने की मज़म्मत (निंदा) करते हैं.
Trending Photos
)
वॉशिंगटन: चीन में हो रहे उइगर मुसलमानों पर ज़ुल्म को अक्सर अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले अमेरिका एक बार फिर चीन को बड़ा झटका दिया है. इस बार अमेरिका ने उइगर मुसलमानों के ज़रिए बनाए जाने वाली चीज़ों के इंपोर्ट पर पाबंदी लगा दी है.
अमेरिकी वज़ीरे खारजा माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने कहा कि हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के ज़रिए इंसानी हुकूक की खिलाफवर्ज़ी कर अक्लियतों से जबरन काम करवाने की मज़म्मत (निंदा) करते हैं. अमेरिका ऐसी चीज़ों के इंपोर्ट नहीं करेगा, जो उसके मूल्यों के खिलाफ हैं. चीन में सताए जा रहे उइगर और दूसरे अक्लियतों के ज़रिए बनाई गई चीज़ों को अब अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी.
चीन पर बड़ा इल्ज़ाम लगाते हुए पोम्पियों ने आगे कहा कि चीन की जाबिराना पॉलिसियों (दमनकारी नीतियों) के खिलाफ खड़ा है. जिस तरह से चीन में मज़हबी अक्लियतों का इस्तेहसाल (शोषण) कर रहा है उसे हम कुबूल नहीं कर सकते. बीजिंग को चाहिए कि वो शिनजियांग सूबे में अक्लियतों के साथ जारी ज़ुल्म पर फौरन पाबंदी लगाए.
Zee Salaam LIVE TV