US on India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भारत का खुला समर्थन किया है. अमेरिका ने साफ कहा कि आतंकियों का सफाया जरूरी है और इस लड़ाई में हम भारत के साथ हैं.
Trending Photos
)
US on India Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके ठिकानों को खत्म करने की कसम खाई है. इस बीच अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने बड़ा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है. पीएम शाहबाज शरीफ की नींद उड़ गई है.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के मुताबिक, जिस तरह अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारा था, उसी तरह भारत भी पहलगाम के अपराधियों का खात्मा कर सकता है. अगर भारत ऐसा करता है तो अमेरिका उसका सहयोग करेगा. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को पकड़ने में भारत के साथ सहयोग करेगा.
उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने क्या कहा?
फॉक्स न्यूज के "स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बैयर" शो में 1 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने इंटरव्यू दिया था. इसी दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आंतकी हमलों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हमारी उम्मीद है कि भारत इस आतंकवादी हमले का इस तरह से जवाब देगा जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न हो और हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान, जहां तक वे जिम्मेदार हैं, भारत के साथ सहयोग करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके क्षेत्र में कभी-कभी सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाया जाए और उनसे निपटा जाए."
वेंस की टिप्प्णी काफी है महत्वपूर्ण
वेंस ने पहलगाम हमले पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी की, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. वेंस और उनका परिवार चार दिवसीय यात्रा पर भारत में थे, जब 2019 में सीआरपीएफ कर्मियों पर पुलवामा हमले के बाद सबसे भीषण नरसंहार हुआ था. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उपराष्ट्रपति की टिप्पणी महत्वपूर्ण है.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान से की थी बात
वहीं, पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच, बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. रुबियो ने पाकिस्तानी अधिकारियों से जांच में सहयोग करने और उनके बीच तनाव कम करने के लिए काम करने को कहा.