)
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के स्टूडेंट्स ने आज यानी पीर के रोज़ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की हिमायत में मार्च निकाला है. उन्होंने पीएफआई के गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की है. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे बाज़ी की है.
AMU स्टूडेंट्स ने कहा है कि मुसलमानों को प्रोटेस्ट के दबाने की कोशिश की जा रही है. इसीलिए उत्तर प्रदेश में UAPA कानून लागू किया गया है और समाजी तंज़ीम (संगठन) पीएफआई के मेंबर्स को गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन हम लोग हुकूमत की इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं.
हाथरस कांड को लेकर गिरफ्तार किए गए 4 पीएफआई जुड़े चार बेकुसूरवार सहाफइयों पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया. उनकी रिहाई के लिए उन्होंने जिला इंतेज़ामिया को एक मैमोरंडम सौंपा है और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हाथरस मामले में पकड़े गए चारों पत्रकारों से मुकदमा रद्द करके उन्हें जेल से रिहा करने की मांग की.
Zee Salaam LIVE TV