)
उन्नाव : कोरोना के असरात को एक दूसरे से लोगों को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर खासा ध्यान दिया जा रहा है.वज़ीरे आज़म मोदी समेत सभी रियासती हुकूमतें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर ज़ोर दे रही हैं. इसी बीच उन्नाव के एक इंजीनियर ने ऐसी मशीन बनाई है जो सोशल डिस्टेंसिंग को ना केवल मेनटेन करेगी बल्कि दूसरे के करीब आने पर अलार्म बजाकर आपको और दूसरों को सावधान भी कर देगी.
उन्नाव के शुक्लागंज के रहने वाले युवा इंजीनियर आशीष शर्मा कानपुर IIT में तैनात हैं . उन्होंने लॉक डाउन के समय घर में खाली बैठने के दौरान इंतेजामिया की मदद के लिए घर बैठे ये आइडिया निकाला और उसे अपनी घर में बनी छोटी सी लैब की मदद से मशीन में कन्वर्ट कर दिया. इस मशीन को घड़ी की तरह भी पहना जा सकता है । वहीं आपको बता दें कि इसकी लागत अभी 3 सौ रुपये के आसपास आई है, मुस्तकबिल में अगर हुकूमत या बड़ी कंपनी इसे बनवाती है तो कम दाम में इसका बनना सम्भव है .
इंजीनियर आशीष ने बतााय कि इसका नाम WS DAD ( WEARING SOCIAL DISTENCING ALARMING DEVICE ) है. नाम रखने की पीछे की बड़ी वजह बताते हुए आशीष कहते हैं कि जैसे हमारे पिता जीवन भर हमें किसी परेशानी के लिए अलार्म करते रहते हैं, उसी तरह ये डिवाइस भी हमें अलर्ट करेगी.
इस डिवाइस में 1 ट्रांसमीटर एक सेंडर और रिसीवर लगाए गए हैं .ये सेंसर अल्ट्रा सोनिक सेंसर को डिस्टेंस मापने के काम आ जाता है, जिसमें सेन्डर से निकलने वाली किरण किसी शख्स के टकराने के बाद रिसीवर के जरिए रेंज वापस आती हैं, और तुरंत एलार्म बजने के बाद रेड लाइट जल जाती हैं.
आपको बता दें कि इस डिवाइस की रेंज लगभग एक से डेढ़ मीटर की रहती है. जो सोशल डिस्टनसिंग मेंटेन करने में मदद है. इस डिवाइस को बनाने वाले इंजीनियर आशीष का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुये बनाई गई इस डिवाइस को राशन की दुकान, मेडिकल स्टोर, बैंक समेत दूसरी जगहों पर लगाया जा सकता है. जो सोशल डिस्टनसिंग को मेनटेन करने में मददगार साबित होगा.आशीष ने बताया इसकी दूरी अभी 1 से डेढ़ मीटर 15 डिग्री एंगल तक है, जरूरत के अनुसार उसे घटाया बढ़ाया जा सकता है ।