Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2770427
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAndhra Pradesh: तिरुपति मंदिर के पास नमाज पढ़ने पर विवाद; TTD ने बताया उकसावे वाली घटना !

Andhra Pradesh: तिरुपति मंदिर के पास नमाज पढ़ने पर विवाद; TTD ने बताया उकसावे वाली घटना !

Tirumala Mandir: तिरुमाला मंदिर परिसर के पास एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायर होने के बाद से हिंदू समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम इस मामले की जान में जुट गई है, और वीडियो के आधार पर मुल्जिम की खोजने का प्रयाश कर रही है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

Andhra Pradesh: तिरुपति मंदिर के पास नमाज पढ़ने पर विवाद; TTD ने बताया उकसावे वाली घटना !

Tirumala Mandir: आंध्र प्रदेश में मौजूद हिंदुओं की पवित्र तिरुपति मंदिर के पास एक मुस्लिम व्यक्ति के नमाज पढ़ने से हिंदु समुदाय के लोगों में आक्रोष देखने को मिल रहा है. यह घटना तिरुमाला कल्याण मंडपम के पास का है. सोशल मीडिया पर इस परिसर में नमाज पढने का वीडियो वायर है.  हालां कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर तिरुमाला कल्याण मंडपम परिसर के पास एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने की घटना हुई है. वायर वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति इस्लामिक टोपी लगाकर नमाज पढ़ रहा है. हिंदू समाज ने इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, उनका कहना है कि मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने से उनकी भावनाए आहत हुई है.  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक चश्मदीद ने दावा किया है कि करीब 10 मिंट तक आरोपी व्यक्ति आराम से नमाज पढ़ता रहा. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उस व्यक्ति का विरोध भी किया.  सीसीटीवी वीडियो की मदद से आरोपी व्यक्ति को खोजा जा रहा है. CCTV वीडियो में नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति का चेहरा और उसके ट्रक का नंबर दिख रहा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

टीटीडी ने मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने को धार्मिक उकसावे वाली घटना माना है. वहीं, हिंदू अकीददमंदों का कहना है कि इस तरह की घटना मंदिर परिसर में सुरक्षा के सवाल खड़े कर रहै हैं. हाल ही में पहलगाम हमला हुआ है. ऐसे में तिरुमाला मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की घटना को उकसावे की नजर से देखा जा रहा है. TTD ने कहा है कि वीडियो के अधार पर मुल्जिम की तलाश की जा रही है. साथ ही यह भी कहा है कि सभी श्रधालुओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा.

TAGS

Trending news