)
कोलकाताः छात्र नेता अनीस खान के लिए न्याय की मांग कर रहे आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच मंगलवार को यहां झड़प हुई. खान की पिछले हफ्ते कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी. छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों ने एक मार्च में हिस्सा लिया और डलहौजी इलाके में रायटर्स बिल्डिंग की दिशा में बढ़ने से पहले पार्क सर्कस चैराहे पर एक मानव श्रृंखला बनाई. बाद में, उन्होंने अपना मार्ग बदल लिया और कॉलेज स्ट्रीट पर जाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए अवरोधक लगा रखे थे. छात्रों ने अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. पुलिस ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.
#WATCH | Kolkata | Students of Aliah University took out a protest march to the secretariat demanding justice for former student leader Anis Khan who was found dead on 18th Feb. They were later detained by Police.
WB Police has constituted a 3-member SIT to probe the matter. pic.twitter.com/JLDpAFnaKV
— ANI (@ANI) February 22, 2022
हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित
उल्लेखनीय है कि पुलिस की वर्दी वाले चार लोगों और नागरिक स्वयंसेवियों ने खान को 18 फरवरी की रात हावड़ा जिला स्थित खान के घर की तीसरी मंजिल से उन्हें कथित तौर पर धक्का दे दिया था. खान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से संबद्ध रहे थे और वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कोलकाता में एक मुख्य प्रदर्शनकारी रहे थे. बाद में, वह इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) में शामिल हो गये थे. राज्य सरकार ने उनकी कथित हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की है.
अनीश खान की मौत मामले में दो पुलिसकर्मी समेत तीन निलंबित
अनीश खान की मौत से जुड़ी जांच के मामले में दो पुलिसकर्मियों और एक नागरिक स्वयंसेवक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के एक दिन बाद ही इन तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आमटा थाने के एक सहायक उप-निरीक्षक, एक सिपाही और एक नागरिक स्वयंसेवक को निलंबित कर दिया गया है.
Zee Salaam Live Tv