)
JMI REOPEN AMDISSION FORM: जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसी प्रतिष्ठित यूविवर्सिटी में पढ़ने का हर एक स्टूडेंट का सपना होता. ऐसे में कभी एग्जाम पास नहीं करने के वजह से तो कभी सहीं वक्त पर जानकारी नहीं मिलने के कारण स्टूडेंट का यह सपना अधूरा रह जाता है. अगर आप भी जामिया यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इस बार फॉर्म जरूर अप्लाई करें.
वैसे तो जामिया में रेगुलर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म की आखिरी तारीख 12 अप्रैल तक की थी. लेकिन, बाद में प्रशासन ने एक हफ्ते इसे बढ़ा दिया था. अब एक बार फिर से जामिया प्रशासन ने 24 कोर्स में फॉर्म अप्लाई करने की नई तारीखों का ऐलान किया है. ऑनलाइन फॉर्म की तारीख अब 10 मई से 10 जून तक कर दी गई है.
10 मई से लेकर 10 जून तक का समय
जामिया प्रशासन ने 8 मई को इसकी जानकारी दी थी. प्रशासन ने कहा था कि जो स्टूडेंट जामिया प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म अप्लाई करने चाहते थे और किसी कारण के वजह से नहीं कर सके, वह अब इन कोर्स में अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही एडमिशट्रेशन ने यह भी बताया है कि जो स्टूडेंट पहले ही इन कोर्स में फॉर्म अप्लाई कर चुके हैं, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरुरत नहीं है.
24 कोर्स में कर सकते हैं अप्लाई
जामिया एडमिशट्रेशनने 24 कोर्स में दाखिला के लिए फिर से ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म निकाले हैं. इसमें ए.म. फारसी, ईरानोलॉजी में पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन ट्रानश्लेशन प्रोफिशिनएशि, पीजी डिप्लोमा इन बॉडकास्टिंग टेकनॉलिजी, पीजी डिप्लोमा इन एक्टिंग, एम.एफ.ए, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनैजमेंट, डिप्लोमा इन मॉडर्न पर्शियन, एम.एफ.ए इन आर्ट और तमाम लैंग्वेज और सर्टिफिकेट शामिल है.
इससे पहले हाल ही में जामिया एडमिशट्रेशन ने जम्मू-कश्मीप के स्टूडेंट के लिए नए प्रवेश परीक्षा की तारीखों का ऐलान करने की घोषणा की थी. प्रशासन ने भारत-पाक तनाव को देखते हुए जम्मू सरकार की अपील पर यह फैसला लिया था. यह फैसला खासकर 10 और 11 मई की परीक्षा को लेकर किया गया था.